कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात
Webdunia Hindi April 21, 2025 03:42 AM

Who is Sambhav Jain : राजधानी के गलियारों में इन दिनों राजनीतिक चर्चा नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी की शहनाइयों की गूंज है। यह शादी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई। गुरुवार रात संगीत सेरेमनी में केजरीवाल और उनकी पत्नी के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन के साथ संपन्न हुई। आज हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

कौन हैं संभव जैन

मीडिया खबरों के अनुसार केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। उनके पति संभव ने भी दिल्ली आईआईटी से हर्षिता के साथ ही पढ़ाई की है। माना जाता है कि दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान ही हुई।कॉलेज में हुई मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। संभव जैन और हर्षिता ने कुछ ही महीने पहले स्टार्टअप भी शुरू किया था। इस समय संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं।


राजनीति में भी सहयोग

टाइम्स ऑफ इंडिया की एकखबर के मुताबिक हर्षिता अपने पिता अरविंद केजरीवाल के बेहद करीब हैं और उनके राजनीतिक कार्यों में अक्सर सहयोग करती रही हैं। वे आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय दिख चुकी हैं।

संभव जैन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कंपनी का नाम Intract है, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया है। कंपनी शुरू करने से पहले उन्होंने मशहूर अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन में भी काम किया। इस फाइनेंशियल फर्म का मार्केट कैप करीब 13.26 लाख करोड़ रुपए है। हर्षिता अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की इकलौती बेटी और सबसे बड़ी संतान हैं। उनका एक बेटा पुलकित केजरीवाल भी है, जो वर्तमान में आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। Edited by: Sudhir Sharma
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.