जम्मू-कश्मीर के रामबन के धर्मकुंड में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक आई इस बाढ़ में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स लापता हो गया है और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की प्रतिक्रियाबीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह अदालत की अवमानना, संविधान के उल्लंघन का स्पष्ट मामला है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ संसद के एक सदस्य द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है। यह न्यायपालिका पर सीधा गंभीर हमला है। स्पीकर और कोर्ट को कार्रवाई करनी चाहिए। वे न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है।"
सीएम मोदी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को राहत कार्य तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें और राहत कार्यों की निगरानी करें। आपदा के कारण जनहानि या पशुहानि होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरित की जाए। घायलों को समुचित उपचार दिया जाए। सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
'रूस-यूक्रेन के बीच 30 घंटे के लिए रुकी जंग', 500 जंगी कैदी भी रिहाईस्टर के त्योहार के मद्देनजर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है। शनिवार शाम से रविवार की अर्द्धरात्रि यानी कुल 30 घंटे के लिए पुतिन ने एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यूक्रेन की तरफ से युद्धविराम को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले तीन साल में पहली बार किसी युद्धविराम की घोषणा की गई है। इस साल 24 फरवरी को युद्ध को तीन साल पूरे हो चुके हैं। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईस्टर पर 30 दिन के युद्धविराम की कोशिश की थी लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी।