IPL 2025: रोहित शर्मा ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ा पीछे
Shiv April 21, 2025 03:15 PM

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का बल्ला आखिरकार सीएसके सामने चला।  रोहित रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स  के मैच में फॉर्म में लौटे और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 45 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और छह छक्के लगाए।

रोहित ने 33 गेंदों में 50 रन कंप्लीट कर लिए थे। यह उनका मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक है। वहीं, रोहित ने आईपीएल में 44वीं फिफ्टी ठोकी है। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने शिखर धवन का धांसू रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित के खाते में फिलहाल 264 आईपीएल मैचों में 6786 रन हैं। धवन ने 222 आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए थे। लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली हैं, जो 260 मैचों में 8326 रन बना चुके हैं।

PC- espncricinfo.com
 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.