उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़के को आधी रात को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना महंगा पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने उसे बहुत बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हृदय विदारक घटना गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना क्षेत्र के सरैया गांव की है।
मंगलवार रात एक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। परिवार को इसकी जानकारी हो गई। जैसे ही वह बेटी के कमरे में पहुंचा तो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। फिर क्या था, परिवार गुस्से से भर गया। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की तथा उसके गुप्तांग पर ब्लेड से हमला किया। जिससे उसका एक चौथाई गुप्तांग कट गया। किसी तरह लड़का वहां से भाग निकला और अपने घर पहुंचकर बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
लड़के का प्राइवेट पार्ट काटाघायल लड़के के पिता का कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत घर में बंद कर दिया गया और फिर उसके गुप्तांगों पर ब्लेड से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि उनका घर लड़की के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। वह किसी तरह बचकर घर पहुंचा और दरवाजे पर ही बेहोश हो गया। आसपास के लोगों का कहना है कि यह मामला करीब 5-6 साल से चल रहा है। कई बार समझाने के बाद भी ये लोग नहीं माने। गुलरिया थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।