रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा
Webdunia Hindi April 26, 2025 06:42 AM

Ratnagiri news in hindi : महाराष्ट्र में रत्नागिरी के जंगलों में गुरुवार को पहली बार एक दुर्लभ सफेद भारतीय तेंदुए का बच्चा मिला है। वन अधिकारियों ने जंगल में सफेद तेंदुए का बच्चा मिलने की पुष्टि की है।

रत्नागिरी वन विभाग की डीएफओ गिरिजा देसाई के अनुसार, हमें रत्नागिरी जिले में एक भारतीय तेंदुए का सफेद नवजात शावक मिला है। 4 दिन पहले एक खेत के मालिक ने तेंदुए के इस सफेद शावक के बारे में सूचना दी थी। यहां शावक की मां और एक अन्य शावक भी पास में ही मिला। हालांकि इन दोनों का रंग सफेद नहीं था।

उन्होंने बताया कि हम कैमरा ट्रैप का उपयोग कर मां और शावकों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। शावक बहुत छोटा है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि यह ल्यूसिस्टिक है या ऐल्बिनिस्टिक।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.