Lord Parshuram Jayanti Festival: पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
sabkuchgyan April 27, 2025 03:27 PM

Lord Parshuram Jayanti Festival: पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

  • कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा भी समारोह में पहुंची

पंचकूला। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की अगुवाई में हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में हरियाणा के सभी राज्यों से लोग पहंचे हैं। पूरा स्टेडियम भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजने लगा है। प्रदेश के लोगों का कहना है कि यह महोत्सव न केवल ब्राह्मण समाज की एकता का प्रतीक बनेगा, बल्कि हरियाणा के सांस्कृतिक और सामाजिक इतिहास में भी एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा भी पहुंचे चुके हैं। कालका से बीजेपी की विधायक शक्ति रानी शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। वहीं एमपी कार्तिकेय शर्मा कार्यक्रम में आ रहे अतिथियों का स्वागत कर रहे हैं।

जल्द पहुंचेंगे सीएम सैनी

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बहुत जल्द कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ताऊ देवीलाल स्टेडियम को सजाने के लिए भव्य पंडाल, विशाल मंच और आकर्षक सजावट की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जलपान व बैठने की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.