Panchkula Parshuram Jayanti Mahotsav: ब्राह्मण समाज की ताकत को समझते हैं सीएम सैनी : विनोद शर्मा
sabkuchgyan April 27, 2025 07:25 PM

Panchkula Parshuram Jayanti Mahotsav: ब्राह्मण समाज की ताकत को समझते हैं सीएम सैनी : विनोद शर्मा

  • पहरावर की जमीन और गौड़ ब्राह्मण संस्था का जिक्र

विनोद शर्मा ने परशुराम जयती महोत्सव, (टुडे समाज), पंचकुला को संबोधित किया: हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आज आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने कई अहम विषयों पर अपनी बात रखी। उनके मन में जो था वह सब एक हरियाणवी की तरह उन्होंने सभी के सामने रखा। विनोद शर्मा ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जनता की मांगों को भी पूरा करेंगे।

गौड़ ब्राह्मण संस्था को नहीं चला पा रहा समाज

पंडित विनोद शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए पहरावर की जमीन और गौड़ ब्राह्मण संस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, पहरावर की जमीन और गौड़ ब्राह्मण संस्था एक बहुत बड़ी संस्था है लेकिन दुख की बात है कि आज के टाइम में ब्राह्मण समाज इस संस्था को नहीं चल पा रहा है क्योंकि सरकार उसे चला रही है। ब्राह्मण समाज में आज एकता का अभाव है जिस कारण लोग इस संस्थान का संचालन नहीं कर पा रहे हैं।

गौड़ ब्राह्मण संस्था के 80,000 मेंबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि अगर गौड़ ब्राह्मण संस्था के 80,000 मेंबर हैं तो ऐसी क्या वजह है कि हम इस संस्था को चला नहीं पा रहे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार के समय हमेें 10-12 एकड़ जमीन भी मिली है फिर भी ब्राह्मण समाज गौड़ संस्था क्यों नहीं चला पा रहा।

पंडित विनोद शर्मा ने ये रखी मांगें

पहरावर की 15 एकड़ जमीन पर एक बड़ा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनना चाहिए। इसके अलावा बोर्ड संस्था के चुनाव करवाए जाएं और उसके लिए मेंबर बनाए जाएं। विनोद शर्मा ने यह भी बताया कि आपदा में प्रधानमंत्री कोष में ब्राह्मण समाज की तरफ से एक करोड़ रुपया दिया जाता है।

किसी तरह के संकट में देश के लिए करें समर्पण

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, किसी भी तरह के संकट में सभी लोगों को खुद को देश के लिए समर्पित कर देना चाहिए। पूरा हरियाणा संकल्प ले कि हम देश की रक्षा करेंगे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया है और हम सभी को भी कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Parshuram Jayanti Mahotsav ब्राह्मण समाज की ताकत को समझते हैं सीएम सैनी

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.