कोटा मंडी भाव: कोटा की भामाशाह मंडी में फसलों की दैनिक आवक अब डेढ़ लाख बोरी तक पहुँच गई है। हालांकि, फसलों के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को मंडी में गेहूं की कीमत 25 रुपये, धान की 50 रुपये, और सोयाबीन की 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। वहीं, चना की कीमत में 50 रुपये की गिरावट देखी गई। मंडी में लहसुन के 9 हजार कट्टे आए, जिनकी कीमत 2000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही।
इस लेख में हम आपको फसलों के नए भाव और उनके उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी देंगे। राजस्थान की प्रमुख मंडियों में से एक कोटा मंडी में लगभग 30 प्रकार की फसलों की आवक होती है, जिनके भाव आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
कोटा मंडी के ताजा भाव
फसल का नाम | भाव (न्यूनतम-उच्चतम) |
गेहूं नया | 2400 से 2751 |
धान सुगन्धा | 2200 से 2551 |
धान (1509) | 2200 से 2801 |
धान (1718) | 2800 से 3301 |
धान पूसा | 2700 से 2901 |
सोयाबीन | 3800 से 4301 |
सरसों नई | 5500 से 6000 |
अलसी | 6000 से 6500 |
ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
ज्वार सफेद | 4000 से 4500 |
बाजरा | 2100 से 2300 |
मक्का | 2000 से 2300 |
जौ नया | 1800 से 2100 |
तिल्ली | 8500 से 11000 |
मैथी | 4000 से 4700 |
कलौंजी | 13000 से 17850 |
धनिया नया सूखा बादामी | 5800 से 6500 |
धनिया नया ईगल | 6500 से 7000 |
धनिया रंगदार | 7100 से 10500 |
मूंग | 6500 से 7200 |
उड़द | 4000 से 7100 |
चना देशी | 5200 से 5471 |
चना मौसमी | 5000 से 5500 |
चना पेप्सी | 5200 से 5500 |
नोट: इस लेख में दिए गए सभी भाव मंडी के व्यापारियों और विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किए गए हैं। माल की गुणवत्ता के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है।