लाइव हिंदी खबर :- हींग एक सुगंधित मसाला है, जिसका उपयोग भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, लौह, नियासिन और केरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर है। आइए जानते हैं हींग के सेवन के लाभ।
1. हींग पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण गैस, एसिडिटी, अपच, कब्ज, पेट दर्द, और अफारा जैसी समस्याओं को ठीक करते हैं। भोजन के बाद एक छोटी हींग की गोली का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है।
2. यह श्वसन संबंधी समस्याओं में भी राहत प्रदान करता है। अस्थमा और खांसी में लाभकारी है। एक चम्मच पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर साइन पर लगाने से सुखी खांसी में आराम मिलता है। इसके अलावा, हींग पाउडर को सोंठ और शहद के साथ लेने से अस्थमा में जल्दी राहत मिलती है।
3. महिलाओं के लिए हींग का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि यह मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है। इसे गोली या चूर्ण के रूप में पानी के साथ लिया जा सकता है।
4. सिरदर्द या माइग्रेन के दौरान हींग का सेवन लाभकारी होता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करते हैं, जिससे सिरदर्द में राहत मिलती है।
5. दांत दर्द में भी हींग का सेवन फायदेमंद है। इसके एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण दांत के दर्द को कम करते हैं। दर्द वाले दांत पर एक चुटकी हींग लगाने से राहत मिलती है।
6. बंद नाक को खोलने के लिए एक चम्मच पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर नाक के आसपास लगाएं और सूंघें। इससे बंद नाक खुल जाती है।