शादी के दौरान वरमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं, जिसमें थोड़ी मस्ती भी होती है। हाल ही में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन वरमाला के बाद एक-दूसरे को रसगुल्ला खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। दुल्हन अपने हाथ से दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने की कोशिश कर रही है।
इस दौरान दुल्हन थोड़ी मस्ती भी कर रही है। जैसे ही दूल्हा उसके हाथ से रसगुल्ला खाने के लिए मुंह बढ़ाता है, दुल्हन अपना हाथ हटा लेती है। यह सिलसिला कुछ बार चलता है, लेकिन दूल्हे को समझ में आता है कि उसे अपनी खास कला का इस्तेमाल करना होगा। अचानक, दूल्हा रसगुल्ले के लिए दुल्हन की ओर झपटता है और उसके हाथ से रसगुल्ला छीन लेता है। यह देखकर दुल्हन और उसकी सहेलियां हैरान रह जाती हैं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी। कुछ ने मजाक में लिखा कि यह दूल्हा तो पॉकेट मार निकला, जबकि दूसरे ने कहा कि यह दूल्हा तुर्की आइसक्रीम वाला निकला। तीसरे ने लिखा कि यह है बाजी मार दूल्हा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है.