
त्वचा के लिए दही
त्वचा के लिए दही: गर्मियों में त्वचा पर पिग्मेंटेशन, काले धब्बे, झुर्रियां, पिम्पल्स और टैनिंग जैसी समस्याएं आम हैं। लेकिन दही का उपयोग करके हम इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। दही या योगर्ट त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह नमी बनाए रखता है और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। यह त्वचा के रंग को भी संतुलित करने में सहायक है। हालांकि, इसका उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है ताकि किसी भी संभावित साइड इफेक्ट से बचा जा सके।
चेहरे के लिए दही
त्वचा के लिए दही के लाभ
दही के त्वचा पर कई लाभ हैं, जो निम्नलिखित हैं:
- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और अन्य पोषक तत्व त्वचा को मॉइश्चराइज़ करते हैं।
- यह मृत त्वचा को हटाकर चेहरे पर निखार लाता है।
- दही त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है।
- इसमें मौजूद प्रोबायोटिक त्वचा के माइक्रोबायोम को संतुलित करते हैं, जिससे मुँहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं।
- दही के पोषक तत्व त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं, जिससे चमक बनी रहती है।
- यह टैनिंग और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
त्वचा के लिए दही का उपयोग कैसे करें
- एक चम्मच दही में शहद और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे त्वचा पर लगाएं। इससे टैनिंग में राहत मिलेगी और चेहरे पर निखार आएगा।
- एक चम्मच दही में नींबू का रस, शहद और ओटमील मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और इसे 10 मिनट तक त्वचा पर लगाएं।
- एक चम्मच में चीनी मिलाकर स्क्रब बनाएं और इसे त्वचा पर लगाएं।