इस समय होगी तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत! दिखेंगे दो सूरज, कलियुग का होगा अंत! बेहद चौंकाने वाली है 'भविष्य मालिका' की भविष्यवाणियां
Varsha Saini April 30, 2025 11:45 AM

भविष्य को जानने के लिए बहुत से लोग रूचि दिखाते हैं। भविष्य से जुड़ी कई भविष्यवाणियां भी अक्सर वायरल होती रहती है। इनमे से कई भविष्वाणियां नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और अन्य भविष्यवक्ताओं से जुडी होती है। ठीक उसी तरह भविष्य मालिका की भविष्यवाणियां भी काफी वायरल  होती है। इसमें  दुनिया में सघर्ष और आपदाओं के संदर्भ में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। 

अब आपका सवाल होगा कि ये किताब आखिर किसने लिखी? तो जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 16वीं सदी में एक संत हुए थे। जिनका नाम अच्युतानंददास था।इन्होंने 'भविष्य मालिका' नाम की एक किताब लिखी थी। इस किताब में कलियुग के अंत के बारे में भी जानकारी दी गई है। संत भविष्य का विश्लेषण कर के सब कुछ इस किताब में लिखते थे। इनकी कई भविष्यवाणियां सच भी हो चुकी हैं। \

साधुओं का एक समूह जिसे पंचसखा कहा जाता था, ने कुल 318 किताबें लिखी थीं। जिसमें भविष्य मालिका भी थी। इस किताब में जग्गनाथ मंदिर को लेकर भी भविष्यवाणी की गई थी कि मंदिर में त्रिदेवों के वस्त्र जलेंगे, शिखर पर गिद्ध आकर बैठेगा और प्राचीन पेड़ धराशायी हो जाएगा।

किताब में कहा गया है कि 2030 से पहले पृथ्वी पर 7 दिन के लिए अंधेरा छा जाएगा। हर तरह हाहाकार होगा। इसमें तीसरे विश्व युद्ध को लेकर कहा गया कि दो देशों के बीच भयंकर युद्ध होगा जो महा युद्ध में बदल जाएगा। भयंकर तबाही मचेगी, जिससे लोग कीड़ों की तरह मरेंगे। पूरी दुनिया में सिर्फ 64 करोड़ लोग ही बचेंगे।

3 चरणों में होगा दुनिया का विनाश

तीसरी भविष्यवाणी में दुनिया में दो सूरज उगने का दावा किया गया है। ऐसा तब होगा जब कलयुग अपनी समाप्ति की ओर होगा। इस समय पाप भी अपने चरम पर होंगे। तब आसमान में सूर्य की तरह पिंड निकलेगा। जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा। इस से ओड़िसा राज्य पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। कुछ साल पहले भी कोलंबिया में दो सूरज निकलने का दावा किया गया था। 

चौथी भविष्यवाणी में बताया गया है कि धरती का विनाश होगा। जो 3 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में कलियुग, दूसरे चरण में धरती का विनाश होगा। बड़े-बड़े भूकंप आएंगे। फिर नए युग की शुरुआत होगी और धरती का स्वरूप बदल जाएगा। 

पांचवीं भविष्यवाणी में कहा गया है कि लोग खेती करना बंद कर देंगे। जिससे अकाल पड़ेंगे। लोग मरेंगे। बताया जाता है कि भविष्य मालिका ने कोरोना को लेकर भविष्यवाणी की थी। जो सच साबित हुई।

This news is based on religious and astrological beliefs and we do not claim it.

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.