जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सबकी निगाहें सरकार की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस बीच, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार (2 मई, 2025) को केंद्र सरकार से 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांगे। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा, “अगर हमारे देश में बम गिरता है, तो क्या हमें इसके बारे में पता नहीं चलेगा? वे कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सर्जिकल स्ट्राइक कहीं दिखाई नहीं दी, किसी को इसके बारे में पता नहीं चला।”
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “बाहर से वे कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) हैं, लेकिन अंदर से वे पीडब्ल्यूसी हैं।”
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “हाल ही में एक साक्षात्कार में मैंने हिमंत बिस्वा सरमा को यह कहते हुए सुना कि कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता अटारी सीमा पार कर 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहे। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने कोई उड़ान नहीं भरी। वह 15 दिनों तक इस्लामाबाद में रहे, और हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि उनके बच्चे भी भारत के निवासी नहीं हैं…”
कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना को ऑक्सीजन देने का कोई मौका नहीं छोड़ती
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि “…बाहर से वे कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) हैं, लेकिन अंदर से वे पीडब्ल्यूसी (पाकिस्तान कार्यसमिति) हैं…कल सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई और कुछ प्रस्ताव पारित किए गए। इसके तुरंत बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद कभी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की गई…कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना को ऑक्सीजन देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है…”
चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से देश में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है।
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, मैं हमेशा से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगता रहा हूं. पहलगाम हमले के बाद सरकार की क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं. आज देश के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है. पूरा देश इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान को कब जवाब दिया जाएगा. 10 दिन हो गए हैं, सरकार क्या कर रही है? चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर एक बार फिर देश में सियासत गरमा गई है.
कांग्रेस सीधे पाकिस्तान से आदेश लेती है: भाजपा
चरणजीत सिंह चन्नी के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर कड़ा निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राहुल गांधी की कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवाद का बचाव करती रहती है। अब चरणजीत सिंह चन्नी हमारी सेना पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस इस महत्वपूर्ण समय में हमारी सेना का मनोबल क्यों गिरा रही है? कांग्रेस सीधे पाकिस्तान से आदेश ले रही है।”
‘कांग्रेस लश्कर-ए-तैयबा जैसे समूहों को पुरस्कार देती है’
शिवसेना (एकनाथ शिंदे) नेता शाइना एनसी ने उनके बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, “कांग्रेस को इस समय देश के साथ खड़ा होना चाहिए लेकिन वे राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस लश्कर-ए-तैयबा जैसे समूहों को पुरस्कार देती है। यह स्पष्ट है कि यह देश विरोधी मानसिकता कांग्रेस की है। वे भारत के साथ खड़े नहीं हैं, वे केवल अपनी राजनीति कर रहे हैं।”