LIVE: LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब
Webdunia Hindi May 04, 2025 07:42 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले 10 दिनों से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सेना भी उसे करारा जवाब दे रही है। पल पल की जानकारी...

सेना के बैंड की मधुर धुनों और श्रद्धालुओं के जय बद्री विशाल के उद्घोष के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

-पाकिस्तानी सेना ने भारत से सटी नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर गोलीबारी की। पहलगाम को लेकर तनाव के बीच पाक आर्मी की तरफ से लगातार 10वीं रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।

-भारत सरकार ने देश के सभी हथियार कारखानों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें अगले 2 महीनों तक लगातार 2 दिन से ज्यादा छुट्टी की इजाजत नहीं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.