PC: ETV Bharat
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। एक 18 वर्षीय चार बच्चों की मां ने खुद को अपहर्ता बताते हुए 12 साल तक उसको दी जाने वाली यातनाओं का खुलासा किया। शिकायत में उसने कहा कि उसका छह साल की उम्र में अपहरण हो गया था। उसका नाम और धर्म परिवर्तन कराकर छह साल तक उसके साथ रेप किया गया।
युवती ने खुद को मध्यप्रदेश के एक गांव सागर का बताया। उसने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह छह साल की थी तब उसके माता-पिता के साथ कलियर शरीफ की मजार पर गयी थी। रात को वह वहां सो रही थी। तभी उसको आबिद नाम का एक शख्स उठा कर ले गया। उसने उस समय लोनी गाजियाबाद में एक कोयले के गौदाम में उसे बंधक बना कर रखा।
आबिद अकेला नहीं था वहां उसके साथ शबाना और शानू थी थे। तीनों ने उसको 6 साल तक वहीं नजरबंद कर के रखा। जब वह करीब 12 वर्ष की हुई तीनों ने उसको कययूम को सौंप दिया। उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिल कर कययूम द्वारा उसका रेप करवाया और विडियो बनाकर उसको धमकी दी।
इस घटना के बाद वह गर्भवती हो गयी। इस दौरान उन्होंने उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया। उसके साथ मारपीट की जाती रही और आए दिन रेप किया। इस दौरान वह 4 बच्चों की माँ बनी। शिकायत कर्ता का कहना है कि अब उसकी उम्र 18 वर्ष है। आठ माह पहले कययूम की मौत हो चुकी है।
शबाना और शानू अब उसकी दो बच्चियों को उठा कर ले गए हैं और उनको गलत कार्य के लिए बोला जाता है। पीड़िता ने ऐसी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
चल रही है जांच
सम्बंधित कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आस पास के लोगों के भी बयान लिये जा रहे है। मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कारवाई होगी।