IPL 2025: आज आमने सामने होगी पंजाब और डीसी, दोनों दिखा रही दम
Shiv May 08, 2025 06:15 PM

इंटरनेट डेस्क। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल-2025 में दमदार खेल दिखा रही है। धर्मशाला में खेले गए पिछले मैच में तो इस टीम ने कमाल कर दिया था। वहीं प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स भी मजबूती से आगे बढ़ रही है। अब ये दोनों टीमें गुरुवार को आमने-सामने होंगी।

पंजाब के दूसरे घर घर्मशाला में ये मैच खेला जाएगा। नजरें फिर पंजाब की तूफानी बल्लेबाजी पर होंगी जिसे रोकने की कोशिश दिल्ली का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण करेगा। दोनों ही टीमें अपनी मजबूत प्लेइंग-11के साथ उतरना चाहेंगी।

पंजाब की नजरें दो अंक हासिल करते हुए पहले नंबर पर जगह बनाने पर होंगी। हालांकि, उसके लिए ये आसान नहीं होगा क्योंकि सामने दिल्ली की टीम है जो अच्छा कर रही है। जीत के लिए पंजाब एक बदलाव कर सकती है। जोश इंग्लिस की जगह तूफानी बल्लेबाजी ग्लेन मैक्सवेल को मौका मिल सकता है।

pc- Mint

 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.