Recipe: स्वाद में लाजवाब होता है पनीर बेसन चीला, इस तरह घर पर बनाएं, स्वाद होता है लाजवाब
Varsha Saini May 09, 2025 04:05 PM

नाश्ते में क्या बनाया जाए अक्सर ये हमें समझ नहीं आता है। क्योकिं रोज वहीं सब  नाश्ता खा कर सभी बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए बेसन चीला की रेसिपी लेकर आए हैं जो बेहद ही स्वादिष्ट होता है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी 

सामग्री (Ingredients)

बेसन – 2 कप
पनीर कद्दूकस – 2 कप
चाट मसाला – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 3-4
अजवायन – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन छान लें। फिर इसके अंदर आपको हरी मिर्च और हरे धनिया को बारीक काट कर डालना है और उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद बेसन में अजवायन और चाट मसाल भी डाल दें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं और बेसन का घोल तैयार कर लें। 
- ध्यान रखें कि बेसन का घोल न तो ज्यादा गाढ़ा हो और ना ज्यादा पतला। अब पनीर को कद्दूकस करें और एक बर्तन में अलग रख दें।
- फिर आपको एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर  रखना है।  जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
- इसके बाद एक कटोरी में बेसन का घोल भरें तवे के बीच डालें और कटोरी की मदद से ही चीला बनाएं।  
- अब चीले के ऊपर कद्दूकस पनीर डालें। इसके बाद चम्मच की मदद से पनीर को चीले पर दबाएं और चीला पलटें।
- फिर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। इसे आपको सुनहरा और कुरकुरा करना है। 
- फिर इसे एक प्लेट में उतार लें।अब इसे चटनी के साथ सर्व करें।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.