बड़ी खबर LIVE: जस्टिस बीआर गवई बने देश के 52वें CJI, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
Navjivan Hindi May 14, 2025 03:42 PM
जस्टिस बीआर गवई बने देश के 52वें CJI, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

जस्टिस बीआर गवई ने बुधवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। उनका पूरा नाम भूषण रामकृष्ण गवई है। वे 23 नवंबर, 2025 तक इस पद पर रहेंगे। 

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बच्चे सामान्य रूप से स्कूल जा रहे हैं, शहर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और स्कूल फिर से खुल रहे हैं गायक सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

गायक सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी है

जम्मू-कश्मीर: सांबा में लोग अपने दैनिक कार्य सामान्य रूप से जारी रखे हुए हैं, शहर में स्थिति सामान्य है पंजाब: कल रात यहां ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली

फिरोजपुर में लोग अपने दैनिक काम-काज में व्यस्त हैं, बच्चे स्कूल जा रहे हैं, शहर में स्थिति सामान्य है।

इजरायल ने गाजा के अस्पताल पर की एयर स्ट्राइक, 28 लोगों की मौत

इजरायल ने गाजा के अस्पताल में जबरदस्त एयर स्ट्राइक की है। इस हवाई हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.