Recipe: घर पर इस रेसिपी से बनाएं मालपुए, मिलेगा बेहद जबरदस्त स्वाद, आ जाएगा मजा
Varsha Saini May 16, 2025 05:05 PM

मालपुआ स्वाद में बेहद ही लाजवाब होता है और अक्सर लोग इन्हे बाहर से खरीद कर खाते हैं। बहुत से लोगों को इनकी रेसिपी नहीं पता लेकिन आप इन्हे आसानी से घर पर बना सकते हैं।  रबड़ी के साथ गरमागरम मालपुआ का जायका बेहद उम्दा लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में। 

सामग्री 

गेहूं का आटा - 1 कप
पिसी हुई इलायची - 3
पिसी हुई सौंफ - 1 चम्मच
घिसा हुआ नारियल - 1 चम्मच
दूध - 4 बड़े चम्मच
चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
घी - आवश्यकतानुसार

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बाउल के अंदर दूध और चीनी डालकर करीब 1 घंटे के लिए रख दें। 
- इसके बाद एक और बर्तन लें और उसमें आटा, इलायची पाउडर, सौंफ और नारियल का बुरादा डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। 
- जब दूध में चीनी अच्छे से घुल जाए तो इसे तैयार किए आटे में डाल कर मिक्स कर लें। 
- जब तक यह एक पेस्ट का रूप ना ले ले इसे मिक्स करते रहें। 
- अगर पेस्ट गाढ़ा है तो इसके अंदर थोड़ी मात्रा में पानी डालें।  अब कड़ाही लें और उसमें घी डालकर गरम करें।
- घी गरम होने पर गैस लो फ्लेम पर रखें। एक चम्मच घोल लेकर सर्कुलर मोशन में इसे तवे पर फैला दें। 
- लो फ्लेम पर ही आपको मालपुए को फ्राई करना है। दोनों तरफ से पलटकर मालपुए को सेक लें।
- गरमागरम और ठंडा करके जैसे चाहें आप इसका मजा ले सकते हैं। रबड़ी के साथ सर्व करें।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.