Weather: हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी, पारा 40 पार, हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम
sabkuchgyan May 18, 2025 02:25 PM

Weather: हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी, पारा 40 पार, हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम

  • हरियाणा में 3 दिन बाद करवट ले सकता है मौसम

Today Weather Update, (News), नई दिल्ली: हरियाणा और पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और दोनों राज्यों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है और इसके प्रभाव से तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के 4 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म

हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया गया है। शनिवार को भिवानी का तापमान पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश का सबसे अधिक हौ। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है और 3 दिन तक मौसम करवट ले सकता है।

पंजाब का बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। राज्य के 12 शहरों का तापमान शनिवार को 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी राज्य में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

दिल्ली, राजस्थान व एमपी को गर्मी के साथ बारिश की सौगात

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश हुई जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों की भीषण  गर्मी से राहत मिली। उसके बाद उमस से लोग परेशान हो गए। तेज आंधी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। राजस्थान में भी शनिवार को 3 जिलों में तेज आंधी व बारिश हुई। आज राज्य के 5 जिलों में हीटवेव का अनुमान है। वहीं 14 में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी शनिवार को मध्य प्रदेश में भी राजधानी भोपाल व अन्य कुछ जगहों पर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। आज राज्य के 21 जिलों में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी है।

ये भी पढ़ें: Weather Updates: तमिलनाडु, कर्नाटक व केरल में 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.