वजन कम करने में मखाना कैसे करता है मदद?
sabkuchgyan May 20, 2025 12:25 AM

मखाना एक बहुत ही फायदेमंद और हेल्दी चीज है, जिसे सुपरफूड कहा जाता है। यह फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। मखाना न केवल शरीर को ताकत देता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है।

मखाना क्यों है वजन घटाने के लिए फायदेमंद?
फाइबर से भरपूर-

मखाना खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती।

कम कैलोरी और वसा-

इसमें फैट और कैलोरी बहुत कम होती है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।

भूख पर कंट्रोल-

मखाना खाने से ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

पेट की चर्बी घटाने में मददगार-

इसमें मौजूद अच्छे वसा (गुड फैट) पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं।

मखाने को कैसे खाएं वजन कम करने के लिए?

भुना हुआ मखाना
  • मखाने को सूखा या 1 चम्मच देसी घी में हल्का भून लें।
  • सुबह या शाम को चाय के साथ खाएं।
  • यह स्वादिष्ट भी लगेगा और पेट भी भर जाएगा।
मखाना चाट
  • अगर कुछ तीखा या चटपटा खाने का मन हो तो मखाने की चाट बना सकते हैं-
  • एक कटोरे में भुना हुआ मखाना लें।
  • उसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ी मूंगफली डालें।
  • ऊपर से नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
  • आपकी हेल्दी और टेस्टी मखाना चाट तैयार है।

कौन खा सकता है मखाना?

बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई मखाना खा सकता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और पाचन को भी बेहतर करता है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.