IPL 2025: एलएसजी ने ऋषभ पंत को निकाला...! फिर बुरे तरीके से भड़के पंत ने सुना दी...
Shiv May 23, 2025 03:15 PM

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जब ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा गया था तब से ही उनके नाम के चर्चें थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा और टीम का कप्तान भी बनाया।  दुर्भाग्यवश लखनऊ उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

आईपीएल 2025 में पंत का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है, जिसमें वो 12 मैचों में सिर्फ 135 रन बना पाए हैं। इस खराब प्रदर्शन के कारण अटकलें लगाई जा रही थीं कि पंत को टीम ने बर्खास्त कर दिया है, इस मामले पर खुद पंत ने अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है।

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर इन अटकलों को फेक न्यूज बताया है, उन्होंने लिखा, मैं समझता हूं कि फेक न्यूज ज्यादा चर्चा का विषय बनती हैं, थोड़ी सी समझ और विश्वसनीय खबरें, एजेंडे में लिप्त और फर्जी खबरों से ज्यादा मददगार रह सकती हैं। धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

pc- crictracker.com

 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.