लंदन जा रहे ब्रिटिश एयरवेज विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण बेंगलुरु लौटा
Webdunia Hindi May 24, 2025 05:42 AM

Emergency landing of plane : बेंगलुरु से शुक्रवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई ‘ब्रिटिश एयरवेज’ की उड़ान बीए 118 तकनीकी गड़बड़ी के कारण अबू धाबी पहुंचने के बाद लौट आई। तकनीकी समस्या के कारण एहतियात के तौर पर विमान को बेंगलुरु में सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान की जांच की गई और उसके बाद यह लंदन हीथ्रो के लिए रवाना हो गया। दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक ‘हीथ्रो’ हवाई अड्डे के एक विद्युत सबस्टेशन में 21 मई को आग लग गई थी, जिसके कारण बिजली गुल हो गई। शुरू में बताया गया था कि हवाई अड्डा शुक्रवार तक बंद रहेगा।

बेंगलुरु हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह उड़ान बाद में दोपहर बाद ढाई बजे अपने गंतव्य लंदन के लिए रवाना हुई। ‘ब्रिटिश एयरवेज’ के प्रवक्ता ने बताया, तकनीकी समस्या के कारण एहतियात के तौर पर विमान को बेंगलुरु में सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान की जांच की गई और उसके बाद यह लंदन हीथ्रो के लिए रवाना हो गया।

ALSO READ:

विमान में सवार यात्री सतीश मेदापति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, बेंगलुरु से लंदन जाने वाली बीए118 आज (शुक्रवार) सुबह कुछ घंटों के बाद वापस आ गई। हम अब भी विमान में हैं, लेकिन कोई वैध जानकारी नहीं है, सिवाय इसके कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही आसमान में उड़ान भरेंगे। सतीश ने सवालों का जवाब नहीं दिया और आगे कोई जानकारी पोस्ट नहीं की।

दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक ‘हीथ्रो’ हवाई अड्डे के एक विद्युत सबस्टेशन में 21 मई को आग लग गई थी, जिसके कारण बिजली गुल हो गई। शुरू में बताया गया था कि हवाई अड्डा शुक्रवार तक बंद रहेगा।

ALSO READ:

‘ब्रिटिश एयरवेज’ ने शुक्रवार सुबह ‘एक्स’ पर एक बयान पोस्ट कर कहा कि विमानन कंपनी शनिवार को अपनी कुल उड़ानों में से लगभग 90 प्रतिशत का संचालन कर सकेगी। विमानन कंपनी ने कहा, हमारे अधिकांश ग्राहक दिन की शुरुआत में बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपने गंतव्यों पर पहुंच जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.