Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष विशेषज्ञ हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 25 मई, रविवार का दिन विशेष महत्व रखता है। यह भगवान सूर्य का दिन है, जो वृषभ राशि में स्थित हैं। वहीं, चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। आज मासिक शिवरात्रि भी है और कृतिका तथा रोहिणी जैसे नक्षत्रों के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ संयोगों के चलते आज 5 राशियों की किस्मत में बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन-सी हैं और उनके लिए यह दिन कैसे शुभ रहेगा?
25 मई को मेष राशि के जातकों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं और नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और धैर्य बनाए रखेंगे। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक दृष्टि से भी यह दिन लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में छोटी यात्राओं से भी लाभ की संभावना है। छात्रों के लिए पढ़ाई में मन लगेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए 25 मई का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा। पुराने प्रयास सफल हो सकते हैं और नए अवसर भी मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में तरक्की के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए 25 मई का दिन बहुत शुभ रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी और दिन की शुरुआत अच्छे मूड में होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके विचार आपको आगे बढ़ाएंगे। आज लिया गया कोई निर्णय भविष्य में लाभकारी हो सकता है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। परिवार का सहयोग भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए 25 मई का दिन अच्छा रहेगा। कई सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और नए सौदों की संभावना है। आत्मविश्वास बना रहेगा और प्रेम जीवन में भी सुधार होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप हल्का महसूस करेंगे।
धनु राशि वालों के लिए 25 मई एक शुभ दिन साबित हो सकता है। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा और पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक परेशानियों का समाधान हो सकता है। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।