-राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर वाराणसी कोर्ट आज सुना सकती है फैसला। उन पर भगवान राम को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है।
-जम्मू-कश्मीर सरकार आज पहलगाम में कैबिनेट मीटिंग करेगी।
-ट्रम्प का गोल्डन कार्ड वीजा प्रोग्राम आज लॉन्च हो सकता है। इसके तहत 44 करोड़ रुपए में अमेरिका की नागरिकता खरीदी जा सकती है।
देश में कोरोना के 1010 एक्टिव केस। सबसे ज्यादा मामले केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना के 1010 एक्टिव केस। सबसे ज्यादा मामले केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में सामने आ रहे हैं। केरल में कोविड-19 से 430 लोग संक्रमित हैं। ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रही एक महिला की मौत हो गई। शहर में अब तक कोविड-19 के 36 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) ने संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि की है।-मुंबई में पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून की बारिश से एक की मौत, पुल के नीचे फंसी बस से 27 को बचाया।
-देश की आर्थिक राजधानी में उपनगरीय ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं मामूली देरी से चल रही हैं, जबकि बेस्ट उपक्रम की बस और मेट्रो सेवाएं जारी हैं।
-भारी बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण मुंबई में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लोगों को पेड़ उखड़ने, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
-ठाणे जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 51 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 18 नक्सलियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपए का इनाम घोषित था। समर्पण करने वाले नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025’ के तहत 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।