RCB के खिलाफ मैच में प्रभसिमरन ने बनाए 18 रन, फिर भी किया ऐसा कारनामा जो अब तक सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी ही कर सका था
CricketnMore-Hindi May 30, 2025 08:42 AM
आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह ने एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक पंजाब के लिए सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी ही कर पाया था। आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरते ही प्रभ ने इतिहास रच दिया। RCB के खिलाफ इस अहम मुकाबले में भले ही प्रभसिमरन बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने 10 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वो विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे, लेकिन जाने से पहले इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा गए। पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने IPL 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। आरसीबी के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में उन्होंने जैसे ही यश दयाल की गेंद पर एक रन लिया, वैसे ही वो पंजाब के लिए IPL के एक सीज़न में 500 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। प्रभसिमरन अब तक इस सीज़न में 517 रन बना चुके हैं। इससे पहले ये कारनामा सिर्फ Shaun Marsh ने किया था, जिन्होंने 2008 में पंजाब के लिए खेलते हुए 616 रन बनाए थे। ऐसे में प्रभसिमरन पंजाब किंग्स के लिए 500+ रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे अनकैप्ड बल्लेबाज़ बन गए हैं। बात करें  IPL इतिहास की तो प्रभसिमरन सिंह को मिलाकर अब तक सिर्फ सात अनकैप्ड खिलाड़ियों एक सीज़न में 500 या उससे ज़्यादा रन बना चुके हैं। आईपीएल के एक सीजन में 500+ रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी: 2008 – शॉन मार्श 2018 – सूर्यकुमार यादव 2020 – ईशान किशन 2023 – यशस्वी जायसवाल 2024 – रियान पराग 2025 – प्रभसिमरन सिंह* इतना ही नहीं पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में प्रभसिमरन सिंह ने भी अब अपना नाम दर्ज करवा लिया है। पंजाब की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। पंजाब किंग्स के लिए एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन: केएल राहुल – 670 रन (2020) केएल राहुल – 659 रन (2018) केएल राहुल – 626 रन (2021) शॉन मार्श – 616 रन (2008) केएल राहुल – 593 रन (2019) ग्लेन मैक्सवेल – 552 रन (2014) श्रेयस अय्यर – 516* रन (2025) शॉन मार्श – 504 रन (2011) प्रभसिमरन सिंह – 500* रन (2025)
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.