IPL 2025: गुजरात और मुंबई के बीच आज कांटे की टक्कर, जो भी हारेगा वो हो जाएगा आईपीएल से बाहर
Shiv May 30, 2025 03:15 PM

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में आज एलिमिनेटर मुकाबला है। दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत होने वाली है। आज हारने वाली टीम को मायूस होकर घर लौटना होगा। जीतने वाली टीम रविवार को दूसरे क्वालीफायर में पंजाब से भिड़ेगी। पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

गुजरात, मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरेगी और उनके पास मध्यक्रम के प्रमुख बल्लेबाज़ जोस बटलर नहीं होंगे। ऐसे में गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी पर ज़िम्मेदारी दोगुनी हो जाएगी। 

मुंबई का दारोमदार जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और मिशेल सैंटनर की तिकड़ी और सूर्यकुमार यादव के बल्ले पर होगा। रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या भी टीम में हैं, लेकिन मुंबई रनों के लिए सूर्यकुमार पर बहुत ज़्यादा निर्भर है।

pc- economictimes

 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.