पंकज त्रिपाठी बने हुंदै मोटर इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर!
Stressbuster Hindi May 31, 2025 01:42 AM
पंकज त्रिपाठी की नई भूमिका


नई दिल्ली, 30 मई (भाषा) - वाहन निर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि त्रिपाठी की बहुआयामी प्रतिभा कंपनी की विश्वसनीयता, प्रामाणिकता और भारत के विविध दर्शकों के साथ गहरे संबंधों को दर्शाती है।

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, “हमारा उद्देश्य भारत में अपने विभिन्न ग्राहकों के साथ गहरे भावनात्मक संबंध स्थापित करना है।”

त्रिपाठी ने इस साझेदारी के बारे में कहा, “मैं इस सहयोग को लेकर उत्साहित हूं, जहां हम तकनीक के माध्यम से और साझा कहानियों एवं मूल्यों के जरिए देशभर के लोगों से जुड़ सकेंगे।”


© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.