Retirement Age Hike News: बढ़ गई सरकारी कर्मचारी शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र अब 60 के बजाय 65 में होंगे रिटायर्ड? क्या है हकीकत
sabkuchgyan May 31, 2025 10:25 AM
Retirement Age Hike News: सरकारी सेवा करना युवाओं की पहली पसंद होती है और हर कोई सरकारी सेवा लंबे समय तक करना चाहता है सुरक्षित भविष्य के लिए पेंशन भी इसका प्रमुख कारण है रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाकर 60 साल से 65 साल कर दिया है साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि 1 अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र में 5 साल की बढ़ोतरी कर दी गई है इस पोस्ट के अनुसार अब सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 के बजाय 65 साल होगी।

क्या सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में हो गई बढ़ोतरी?

जानकारी के लिए बता दे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली सभी जानकारी सही सही हो यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है ऐसा ही कुछ इस पोस्ट के साथ भी हो रहा है इस दावे का जब फैक्ट चेक किया गया तो रिटायरमेंट उम्र में बढ़ोतरी को लेकर हकीकत सामने आई PIB फैक्ट चेक ने इस पोस्ट में जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी कर दी है ऐसा इसलिए किया गया है जिससे अनुभवी कर्मचारियों की सेवाओं का फायदा सरकार को लंबे समय तक मिल सके।

जाने क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई

जानकारी के लिए बता दे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिटायरमेंट एज में बढ़ोतरी को लेकर इस पोस्ट की सच्चाई अलग है पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस दावे को बिल्कुल फर्जी बताया है फैक्ट चेक के अनुसार सरकार द्वारा रिटायरमेंट आयु में कोई भी किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है सोशल मीडिया पर वायरल न्यूज़ बिल्कुल फर्जी है भारत सरकार ने कर्मचारियों ए रिटायरमेंट एज में बढ़ोतरी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।

जानकारी के लिए बता दें सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया के साथ-साथ कुछ फर्जी वेबसाइट के माध्यम से भी ऐसी खबरें प्रसारित की जा रही हैं कर्मचारियों को ऐसी फर्जी वेबसाइट से बचने की सलाह दी गई है साथ ही सरकार द्वारा फेक न्यूज़ फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर भी नजर रखी जा रही है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.