IPL 2025: रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय
Shiv May 31, 2025 03:15 PM

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 के एलमिनेटर मुकाबले में एमआई ने गुजरात को हरा दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने (50 गेंदों पर 81 रन) की तूफानी पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है। अब मुंबई इंडियंस का फाइनल के लिए पंजाब किंग्स से मुकाबला होगा। इस मैच में रोहित शर्मा ने 9 चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने आईपीएल में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

बता दें कि रोहित ने इस पारी के दौरान आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे करने का करनामा किया। इस काम को करने वाले वे पहले भारतीय भी बने। कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

रोहित शर्मा आईपीएल में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। उनके अब 302 सिक्स हो गए हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 266 मैचों में 291 छक्के दर्ज हैं। चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 278 मैचों में 264 सिक्स लगाए हैं।

pc- espncricinfo.com

 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.