Miss Thailand Suchata Chuangsri ने जीता Miss World 2025 का खिताब
Webdunia Hindi June 01, 2025 05:42 AM

मिस थाईलैंड सुचाता चुआंगसरी (Suchata Chuangsri) ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीता। इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु हैदराबाद में आयोजित ग्रैंड फिनाले के बाद मिस वर्ल्ड 2025 की उपविजेता घोषित की गईं।

भारत की नंदिनी गुप्ता हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बनाने से पहले ही शनिवार को बाहर हो गईं।

आयोजकों के अनुसार, तेलंगाना में एक महीने तक उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों, सांस्कृतिक मिलन और उद्देश्य-संचालित गतिविधियों के जीवंत कार्यक्रमों के बाद, दुनिया भर से पहुंची 108 प्रतिभागियों ने विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा की। विजेता ओपल, अंतरराष्ट्रीय संबंधों की छात्रा हैं। उन्हें मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में रुचि है और वह राजदूत बनना चाहती है।

उन्होंने स्तन कैंसर के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के लिए स्वयंसेवी के तौर पर काम किया है। मिस वर्ल्ड वेबसाइट के अनुसार, ओपल को उकेलेले (वाद्य यंत्र) बजाने में भी महारत हासिल है। उनके पास सोलह बिल्लियां और पांच कुत्ते हैं। मिस वर्ल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले सी.बी.ई. ने जूरी का नेतृत्व किया और 72वीं मिस वर्ल्ड की विजेता की घोषणा की। अभिनेता सोनू सूद को प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड मानवतावादी पुरस्कार दिया गया।


कौन हैं ओपल सुचाता?

ओपल का जन्म 20 मार्च 2003 को थाईलैंड के फुकेट शहर में हुआ था। वे तीन भाषाओं-थाई, अंग्रेजी और चीनी की जानकार हैं। ओपल ने बैंकॉक के Triam Udom Suksa स्कूल से पढ़ाई की और अब थम्मासाट यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशन्स पढ़ रही हैं। महिलाओं के लिए बनाई खास मुहिम 'Opal For Her' टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ओपल को 16 की उम्र में ब्रेस्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा। तभी से उन्होंने महिलाओं में ब्रेस्ट हेल्थ को लेकर "Opal For Her" कैंपेन शुरू किया, जो अब इंटरनेशनल पहचान पा चुका है। ये मुहिम जल्दी जांच और महिलाओं की ताकत को बढ़ावा देती है।


गुप्ता यदि यह प्रतियोगिता जीत जातीं तो वह विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने वाली देश की सातवीं हस्ती होतीं। 2017 में मानुषी छिल्लर के सिर पर यह ताज सजा था। भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया थीं, जिन्होंने 1966 में यह ताज जीता था। संयोग से, वह पहली एशियाई मिस वर्ल्ड भी थीं। ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999) और प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में यह खिताब जीता था। भाषा Edited by: Sudhir Sharma
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.