सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली (Sharmistha Ponali) को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। शर्मिष्ठा को कोलकाता पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर Release Sharmistha Panoli ट्रैंड करने लगा।
ऐसे में एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गई। बता दें कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर एक विवादित वीडियो बनाई थी। चलिए इस आर्टिकल में जानते है कि शर्मिष्ठा पनोली आखिर हैं कौन? क्या उनका विवादित बयान था जिसकी वजह से वो गिरफ्तार हुई?
दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में करीब 26 लोगों ने अपनी जान गवाई। इस हमले का जवाब देते हुए आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस सफल ऑपरेशन के बाद देशवासियों ने इसपर अपनी राय रखी। तो वहीं कुछ सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी।
बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी को लेकर ही शर्मिष्ठा पनोली ने वीडियो बनाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ की चुप्पी पर सवाल उठाए। साथ ही विवादित कमेंट भी किया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने एक खास समुदाय के बारे में आपत्तिजनक बातें भी कही। इसी के चलते वो मुसीबत में फंस गई। उन्होंने अपनी वीडियो में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
शर्मिष्ठा को उनके वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। यहां तक की शर्मिष्ठा को जान से मारने की धमकी भी दी गई। विवाद बढ़ता देख शर्मिष्ठा ने वीडियो डिलीट कर दिया। जिसके बाद उसने माफी भी मांगी। हालांकि कोलकाता पुलिस ने 30 मई को उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसके बाद 31 मई को उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया। अब खबर है कि 13 जून तक वो न्यायिक हिरासत में ही रहेगी।
22 साल की शर्मिष्ठा पनोली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वो कोलकाता के आनंदपुर की रहने वाली हैं। पुणे से वो कानून की पढ़ाई कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विवादों के बीच उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। हालांकि उन्होंने दूसरा पब्लिक अकउंट बना लिया है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “मैं मानती हूं कि शर्मिष्ठा ने अपनी एक्सप्रेशन के लिए कुछ अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसे शब्द आजकल ज्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने अपने बयानों के लिए माफी मांगी और यही काफी होना चाहिए, उन्हें और अधिक धमकाने और परेशान करने की कोई जरूरत नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।”