LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे
Webdunia Hindi June 01, 2025 05:42 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi : गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। वे स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे। इस बीच भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,000 से अधिक हो गई है। पल पल की जानकारी...
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3,395 पर पहुंच गई। ALSO READ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को वह कोलकाता के निकट राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात घोषणा की कि वह नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहे हैं।भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर भारत के रुख को दुनिया के सामने रखने के लिए लंदन पहुंच गया है। इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में डी पुरंदेश्वरी, प्रियंका चतुर्वेदी, गुलाम अली खटाना, अमर सिंह, समिक भट्टाचार्य, एम थंबीदुरई और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एमजे अकबर तथा राजदूत पंकज सरन शामिल हैं। ये नेता सामुदायिक समूहों, थिंक टैंक, सांसदों और प्रवासी नेताओं से मुलाकात करेंगे।
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.