अगर आप आम खाने का शौक रखते हैं तो जान लीजिए इसे होने वाले 7 गजब के फायदे
sabkuchgyan June 02, 2025 09:25 AM

News Update :- गर्मियों के सीजन शुरू होते ही बाजार के कई तरह के मौसमी फल आने शुरू हो जाते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल हैं आम। आम एक मीठा और रसीला फल हैं जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को पसंद होता हैं।

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, ई पोटेशियम, मैग्नीशियम, केल्शियम, तांबा, फॉस्फोरस, फाइबर जैसे अनेकों तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप आम खाने का शौक रलहते हैं तो इससे होने वाले फायदों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए, तो आइए जानते हैं।

1. आम में विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर पाया जाता हैं जो शरीर में से बेड़ कोलेस्ट्रॉल (एल डी एल) के लेवल को कम करता हैं और गुड़ कोलेस्ट्रोल (एच डी एल) को बढ़ाता हैं। इससे हार्ट डिजीज होने का खतरा कम हो जाता हैं।

2. आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटिन, एल्फा कैरोटीन जैसे कई फायदेमंद तत्व मौजदू होते हैं जो आंखों की हर समस्या को दूर करने में सहायक होते है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आम का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से मोतियाबिंद, आंखों में जलन, आंखों से पानी गिरना, आंखों की लाली और कंजक्टिवाइटिस की पप्रॉब्लम भी दूर होती हैं।

3. आम में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो शरीर मेंनपचकर्स का निर्माण करते हैं और पाचनतंत्र को मजबूत बनाते हैं। इससे पेट के रोग गैस, एसिडीटी, अपच व कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं।

4. आम का सेवन करने पर शरीर की इम्युनिटीे और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं।

5. ह्रदय रोगों से बचने के लिए आम का सेवन करना चाहिए। आम ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता हैं।

6. आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता हैं जो दांतो को चमकदार व मजबूत बनाते हैं। दांतो का पीलापन दूर करने के लिए आम का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही आम दांतों के इनैमल को भी मजबूत बनाता हैं।

7. कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आम का सेवन करना लाभदायक सिद्ध होता हैं। आम में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.