जब कोई भी सब्जी ना हो घर पर तो बनाये इसे
sabkuchgyan June 03, 2025 12:38 AM

हेल्थ कार्नर :- कभी कभी घर में कोई सब्जी नहीं होती है बनाने की लिए ऐसे में क्या करें। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहें हैं। आप ऐसे में दही ग्रेवी बना सकती है। ये रेसिपी यू. पी. और बिहार में काफी जयादा प्रचलित है। यह बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही ज्यादा टेस्टी। आइये जानते है इसे बनाने की सरल विधि।

Ujjawal Prabhat | उज्जवल प्रभात” width=”639″ height=”449″ />

 

सामग्री

दही                     2 कप (फिटा हुआ)

नमक                    स्वादानुसार

मिर्च पाउडर              1/4 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर              1/4 छोटी चम्मच

प्याज                    1 बड़ा

चीनी                    1/2 छोटा चम्मच

तेल                      1 बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक पैन में तेल को गर्म करे। अब इसमें प्याज को डालकर गुलाबी होने तक भूने। अब इसमें नमक, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर को डालकर इसको थोड़ी देर भूनें। जिससे की हल्दी पूरी तरह से पक जाए। अब इसमें फिटा हुआ दही डाले और तुरंत गैस बंद कर दे अन्यथा दही फट जाएगा। अब इसमें चीनी को डाले और इसको अच्छी तरह से मिलाये।

तैयार है दही की झटपट तैयार होने वाली सब्जी। इसको गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करे।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.