- पांच दिन में भूस्खलन की 93 घटनाएं हुईं
Manipur Updated Weather, (News), इंफाल: इंफाल: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 56,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक नदियां उफान पर हैं और कई जगह तटबंध टूटने से आई बाढ़ के चलते हजारों लोग बेघर हुए हैं। पिछले पांच दिन में समूचे सूबे भूस्खलन की 93 घटनाएं हुई हैं।
प्रभावित क्षेत्रों से 2900 से ज्यादा लोग निकाले
बयान के अनुसार 10,470 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है और 56,516 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें कहा गया है कि सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले में नदी में बह जाने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया, जबकि प्रभावित क्षेत्रों से 2,913 लोगों को निकाला गया है।
प्रभावितों के लिए खोले 57 राहत शिविर
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कोंगबा नदी के तटबंध टूटने के बाद इंफाल पूर्वी जिले के बाशिखोंग में तटबंध टूटने की एक और घटना हुई है। प्रभावित लोगों के लिए कम से कम 57 राहत शिविर खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं, जो राज्य में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला है।
राजधानी इंफाल के कई इलाके जलमग्न
राज्य की राजधानी इंफाल के कई इलाके और इंफाल पूर्वी जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, क्योंकि उफनती नदी ने खुरई, हिंगांग और चेकोन क्षेत्रों में तटबंध तोड़ दिए हैं।
यह भी पढ़ें : Northeast Weather: पूर्वोत्तर में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से 28 लोगों की मौत