Bihar Thunderstorm: सीवान में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, 7 लोगों की मौत
sabkuchgyan June 03, 2025 03:28 PM

Bihar Thunderstorm: सीवान में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, 7 लोगों की मौत

Storms Kills Seven People In Siwan District, (News), पटना: बिहार के सीवान जिले में भारी बारिश के साथ आए जबरदस्त आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी है। अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोवमार शाम लगभग 100 किमी प्रति घंटे की गति से तूफान आया और इस दौरान पेड़ और दीवारें गिर गर्इं जिसकी चपेट में आने से लोगों की जान गई।

पेड़ उखड़े, टिन की छतें उड़ीं और इमारतें ढह गईं

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अचानक आए तूफान के दौरान हवाएं इतनी तेज थीं कि कई लोग अचंभित रह गए। लकड़ी नबीगंज थाने के एसएचओ ने बताया कि तूफान के कारण दर्जनों पेड़ उखड़ गए, टिन की छतें उड़ गईं और इमारतें ढह गईं। इस अफरातफरी के बीच सात लोगों की पेड़ों या इमारतों के नीचे दबकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Assam Flood: राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.