Assam Flood: राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित
sabkuchgyan June 03, 2025 03:28 PM

Assam Flood: राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

  • अभी राहत के नहीं आसार, और होगी बारिश
  • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री सरमा से की बात

Assam Weather Updates, (News), गुवाहाटी: पूर्वोत्तर राज्य असम में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और अब भी खराब मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में और बारिश की भविष्यवाणी की है।

कछार जिला सबसे ज्यादा प्रभावित, सीएम करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सूत्रों के अनुसार पीएम ने आज सीएम सरमा से बात की। मुख्यमंत्री आज कछार जिले का दौरा करेंगे, जो मौजूदा बाढ़ में राज्य के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

इन चार जिलों में आज के लिए आरेंज अलर्ट

गुवाहाटी क्षेत्रीय मौसम विभाग (आरएमसी) ने धुबरी, दक्षिण सलमारा मनकाचर, गोलपारा और कोकराझार जिले के लिए ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आरेंज अलर्ट का मतलब होता है-कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह तब जारी किया जाता है जब गरज और बिजली के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना होती है।

यह भी पढ़ें : Manipur Rain: भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 10 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त, पूरे राज्य में 56,000 से ज्यादा लोग प्रभावित

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.