इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने 6 जून यानी शुक्रवार को सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी है। देश के प्रमुख शहरों में भी आज को दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है।
यहां पर लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। देश के कई अन्य राज्यों के मुकाबले यहां पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें ज्यादा हैं।
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 तथा डीजल 92.44, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बेंगलुरु पेट्रोल 102.86, डीजल 89.02, लखनऊ में पेट्रोल 94.65, डीजल 87.76 और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
रोजाना सुबह जारी की जाती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
आपको बात दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ही ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कामतों में कमी होने का इंतजार है। इससे पहले मार्च 2024 में दोनों ईंधनों कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था। लोगों को बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई झेलनी पड़ रही है।
PC:hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें