गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी हजारों श्रद्धालु उमड़े
Samachar Nama Hindi June 06, 2025 02:42 PM

गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई। लोगों की भारी भीड़ देखी गई। बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। खासकर महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद आम और बताशे चढ़ाए। पंडित संजीव झा ने बताया कि शुक्ल दशमी के दिन मां गंगा धरती पर आई थीं। इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंडा समाज ने गंगा तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। बाबा अजय वी नाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। गंगा तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के स्थानपति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा को जल चढ़ाकर अपना जीवन धन्य किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गंगा जल भरने के बाद सैकड़ों कावरियां बाबा धाम के लिए रवाना हुए।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.