घर पर बनाएं सुपरहेल्दी मसाला पाउडर, दूर करें कई बीमारियां
Navyug Sandesh Hindi June 06, 2025 06:42 PM

हमारे रसोईघर में मौजूद कई मसाले सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। मेथी, सौंफ, जीरा, दालचीनी और अजवायन जैसे मसालों को मिलाकर तैयार किया गया पाउडर कई बीमारियों से राहत दिला सकता है। ये मसाले आपकी पाचन शक्ति बढ़ाते हैं, ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।

मसालों के फायदे
मेथी: फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मेथी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

सौंफ: इसमें पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाचन सुधारते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं।

जीरा और दालचीनी: ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हैं, जो वजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में सहायक हैं।

अजवायन: पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है।

मसाला पाउडर बनाने की सामग्री
50 ग्राम मेथी के बीज

50 ग्राम सौंफ

50 ग्राम जीरा

50 ग्राम दालचीनी

50 ग्राम हल्दी

50 ग्राम अजवायन

पाउडर बनाने की विधि
मेथी, सौंफ, जीरा, दालचीनी और अजवायन को लेकर ग्राइंडर में अच्छी तरह बारीक पीस लें।

तैयार पाउडर को एक साफ कंटेनर में रखें।

रोज सुबह और शाम गुनगुने पानी में 1 चम्मच पाउडर मिलाकर पिएं।

इस पाउडर के फायदे और असर
पाचन शक्ति में सुधार करता है।

मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस में राहत देता है।

शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें:

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.