दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए आज नामांकन दाखिल किये गए
Udaipur Kiran Hindi June 07, 2025 01:42 AM

नई दिल्ली, 06 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को सिविक सेंटर स्थिति निगम सचिव कार्यालय में नामांकन दाखिल किये गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से अध्यक्ष पद के लि सत्या शर्मा ने तथा उपाध्यक्ष पद के लिए सुन्दर सिंह ने अपना नामांकन भरा।

इस मौके पर दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह तथा नेता सदन प्रवेश वाही मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार तथा उपाध्यक्ष के पद पर मोहिनी जीनवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के लिए यह खुशी की बात है कि स्थायी समिति के निर्माण होने जा रहा है। इससे निगम में विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्थायी समिति की अनुपस्थिति में दिल्ली नगर निगम में विकास की बड़ी योजनाएं नहीं बन पायी। लेकिन अब सभी सदस्य मिलकर सकारात्मक काम करेंगे और दिल्ली के नागरिकों को उन्नत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 12 जून को होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.