गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में डॉक्टर भी पानी के साथ-साथ पानी वाले फलों के सेवन की सलाह देते हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है — तरबूज का।
तरबूज न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गर्मी में इसे खाना शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज खाने का सही समय और तरीका क्या है? अगर नहीं, तो चलिए जान लीजिए।
✅ तरबूज खाने के फायदे क्या हैं?
तुरंत एनर्जी देता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
हाइड्रेशन बनाए रखता है, जिससे थकान और डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है।
गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पाचन समस्याओं में फायदेमंद।
जोड़ों के दर्द में राहत और तनाव कम करने में मददगार।
खून की कमी में तरबूज का जूस बेहद लाभकारी है।
❗️तरबूज खाने में अक्सर की जाने वाली गलतियां
तरबूज के तुरंत बाद पानी न पिएं – इसमें पहले से ही 96% पानी होता है, इसलिए तुरंत पानी पीने से पाचन बिगड़ सकता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।
अन्य चीजों के साथ न खाएं – तरबूज के साथ कोई और खाना न मिलाएं, इससे एसिडिटी और अपच हो सकती है।
तरबूज को खरीदकर तुरंत न खाएं – इसे कुछ देर पानी में भिगोकर रखना चाहिए ताकि केमिकल्स या धूल साफ हो जाए।
फ्रिज में स्टोर करके न खाएं – काटने के बाद तरबूज को लंबे समय तक फ्रिज में रखना नुकसानदेह हो सकता है।
बीज समेत खाएं – बीजों में भी पोषण होता है, जो पाचन और सेहत के लिए फायदेमंद है।
🕒 तरबूज खाने का सही समय
सुबह खाली पेट तरबूज खाना पेट के लिए फायदेमंद है।
नाश्ते के तौर पर या दोपहर से पहले इसका सेवन करें।
रात में तरबूज न खाएं, इससे पेट में गैस, ठंडक और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: