Hot Weather: उत्तर भारत में सताएगी गर्मी, राजस्थान में फिर 46 तक तक जा सकता है पारा
sabkuchgyan June 08, 2025 10:26 PM

Hot Weather: उत्तर भारत में सताएगी गर्मी, राजस्थान में फिर 46 तक तक जा सकता है पारा

North-India Weather Updates, (News), नई दिल्ली: पूर्वाेत्तर और दक्षिण भारत में जहां मानसून ठहर सा गया है, वहीं उत्तर भारत के लोगों को अभी गर्मी सताएगी। हरियाणा व पंजाब में अचानक गर्मी बढ़ गई है। साथ ही उमस लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रही है। वहीं पंजाब में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा : सिरसा में पारा 44 डिग्री, पंजाब में लू का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार हरियाणा का सिरसा शहर शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में तापमान 41-44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार पंजाब में सोमवार यानी 9 जून से लू चलने का अलर्ट है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार राज्य में तापमान अब भी सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।

हिमाचल 4 दिन साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन मौसम साफ रहेगा, जिससे राज्य के मैदानी भागों में गर्मी बढ़ेगी। राज्य के कुछ इलाकों में तापमान पहले ही 35 डिग्री को पार हो गया है। ऊना में शनिवार को सर्वाधिक तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून तक पूरे सूबे में मौसम साफ रहेगा। इस वजह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में 3-4 डिग्री तक वृद्धि का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : Sikkim Landslides: चाटन में फंसे 28 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.