CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू
Webdunia Hindi June 09, 2025 04:42 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने पुत्र डॉ अभिमन्यु यादव की सगाई पर बधाई देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए आज स्वयं इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा ‘बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन। Edited by : Sudhir Sharma
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.