दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद अब सफाई दे रहे मिचेल स्टार्क, बीच सीजन छोड़ दिया था टीम का साथ
Navbharat times June 09, 2025 05:07 PM
नई दिल्ली: IPL 2025 खत्म हो चुका है। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खिताब अपने नाम किया। आरसीबी ने 18 सालों के बाद आईपीएल जीता है। आरसीबी के तरह इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के पास भी अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने का शानदार मौका था, लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीरीज ने लीग स्टेज के दौरान काफी कमाल की शुरुआत की थी, लेकिन लीग स्टेज खत्म होने तक वह टॉप 4 में भी फिनिश नहीं कर सके। इसके पीछे का कारण फैंस मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज को मान रहे हैं।

ब्रेक के बाद भारत नहीं लौटे थे स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल के बीच में भारत छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि वे अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से वापस नहीं लौटे। भारत में आतंकवादी हमले के बाद लीग को 10 दिनों के लिए रोकना पड़ा था। स्टार्क ने बताया कि उन्होंने यह फैसला अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया। वे अब इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट की तैयारी कर रहे हैं।
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.