इन दिनों देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू चल रही है। पूर्वी और मध्य भारत में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दिन में बाजारों में भीड़ कम हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा।
इन दिनों देश की राजधानी में सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। मंगलवार को दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली को दो दिन तक राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज दिन में तेज सतही हवाएं और लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल भी दिन में तेज सतही हवाएं और लू चलेंगी। उसके बाद 13-14 तारीख को आंधी और बारिश हो सकती है। 15 और 16 तारीख को भी बारिश देखने को मिल सकती है।
यूपी के 17 जिलों में लू
अब उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत की खबर है। बिहार के 14 जिलों में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, 17 जिलों में लू भी चलेगी। ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में लू से संबंधित येलो अलर्ट है। वहीं, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में धूप-छांव देखने को मिलेगी। कल राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश हो सकती है। 13 जून को भी बारिश देखने को मिल सकती है।
उत्तर बिहार और झारखंड में बारिश
पूरे बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, आज मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण बिहार के लिए उमस भरी गर्मी पड़ सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज पूरे झारखंड राज्य के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी
राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को कई शहरों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। फिलहाल यहां भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पहाड़ों में कैसा है मौसम
आज उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी ने भयानक रूप ले लिया है। 13 जून से राज्य में मौसम बदलने की संभावना है। 13 जून से 16 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तूफान और बारिश हो सकती है।