Covid Today Updates, (News), नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के मामलों में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अपडेट किए आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में गुरुवार से 23 मामले कम सामने आए। गुरुवार को सुबह 8 बजे तक देश में कुछ कोरोना केसों की संख्या 7,154 थी, जो आज कम होकर 7,131 रह गई।
ओमिक्रॉन के नए उप-वेरिएंट के कारण बढ़ रहे केस
कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि का कारण ओमिक्रॉन वंश के नए उप-वेरिएंट का उभरना है, जिसमें JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और XFC शामिल हैं। इन वेरिएंट की विशेषता बढ़ी हुई संक्रामकता है, लेकिन आम तौर पर ये हल्के लक्षण पैदा करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इन्हें निगरानी में रखे जाने वाले वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत करता है, जो निरंतर निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के पालन के महत्व को रेखांकित करता है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 71,54 हुई, अब तक 77 मौतें