Recipe : नाश्ते के लिए बेहतरीन ऑप्शन है चीज गार्लिक ब्रेड, इस तरह बनाएं
Rochak Khabare Hindi June 13, 2025 08:42 PM

PC: lifeberrys

चीज़ गार्लिक ब्रेड एक ऐसी डिश है जो सभी को बेहद पसंद आती है लेकिन आज तक आपने बाजार से खरीद कर ये खाई होगी। इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं और हम आपके लिए इसी की रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री (Ingredients)

ब्रेड
सॉल्ट बटर – 150 ग्राम
चीज (अमेरिकन)
गार्लिक – 2 टेबल स्पून (ग्रेट किया हुआ)
चिली फ्लेक्स - 1 टी स्पून
ओरिगेनो - 1 टी स्पून
नमक - जरूरत पड़ने पर


विधि (Recipe)

- सबसे पहले बटर को एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद आपको इसके अंदर ओरिगैनो, ग्रेटेड गार्लिक और चिली फ्लेक्स मिला लेने हैं। 
- आप इसके अंदर चुटकीभर नमक एड कर सकते हैं। अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं।
- ब्रेड की 2 स्लाइस लें और दोनों में एक-एक तरफ आपको तैयार किए गए बटर को लगा देना है। 
- अब दोनों ब्रेड की स्लाइस के बीच में चीज की स्लाइस रखें और इसे धीमी आंच पर सेंकें।
- थोड़ी देर के लिए इसे ढंक दें। ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। 
- इस बात का ध्यान भी रखें कि चीज मेल्ट हो गई हो।
- तैयार गार्लिक ब्रेड को निकालें और गरमागरम सॉस या चटनी के साथ परोसें।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.