Recipe: गर्मियों में लें स्वादिष्ट गुलकंद की खीर का आनंद, स्वाद होता है बेहद ही लाजवाब, जानें रेसिपी
Rajasthankhabre Hindi June 13, 2025 08:42 PM

PC: lifeberrys

गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजें शरीर के लिए फायदेमंद होती है। फिलहाल हम गुलकंद की बात कर रहे हैं, जो ऐसे गुणों से भरपूर होता है। यह कब्ज की समस्या को भी दूर रखता है। गुलकंद को गुलाब के पत्तों से बनाया जाता है। इस से आप खीर भी बना सकते हैं जो बेहद ही स्वादिष्ट होती है। तो आइए जानते हैं इसकी खीर आप कैसे बना सकते हैं?

सामग्री

चावल
दूध
इलायची
गुलकंद
ड्राई फ्रूट (बादाम, पिस्ता)
पान के पत्ते


विधि (Recipe)

- सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबालें और जब इसके अंदर उबाल आ जाता है तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें पके हुए चावल डालें। इन्हें आधे घंटे के लिए लगातार पकाएं।
- गुलकंद का मिश्रण तैयार करें। इसके अलावा बादाम पिस्ता आदि को छोटा छोटा काट लें। अब इन्हें दूध में डालें। इसे 5 मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद एक अलग बाउल में गुलकंद, ठंडा दूध और कटे हुए पान के पत्ते डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- खीर के मिश्रण को आंच से उतार लें। गुलकंद मिश्रण तैयार है। इसमें इलायची पाउडर डालें।
- इसे अच्छे से पका लें। इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। इस खीर को कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद इसे परोसें।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.